बूंद फाउंडेशन द्वारा सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज लालकुर्ती में मेरी मुहिम मेरा जल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बूंद फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि कुमार द्वारा छात्रों को बताया कि दक्षिण अफ्रीका का केन्या शहर जल मुक्त हो चुका है। इस जल संकट से बचने के लिए हमें जागरूक होना होगा।

इस प्रकार हमारे भारत में किसी प्रकार जल संकट की दस्तक ना हो मेरी मुहिम मेरा जल कार्यक्रम का उद्देश्य बताया गया कि अभी से कॉलेज के छात्र जल संरक्षण करने ओर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने वाले छात्रों को बूंद फाउंडेशन द्वारा विश्व जल दिवस पर सम्मानित किया जाएगा साथ ही उन छात्रों को स्कूल की कॉपी किताबों का खर्चा फाउंडेशन द्वारा होगा उन छात्रों के लिए जो स्वयं जागरूक होकर दूसरो को जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित फॉदर जॉन चिम्मन ने छात्रों को बताया जल संरक्षण करने के लिए सबसे पहले स्वयं को ही जागरूक करना होगा। जल संरक्षण के प्रति छात्रों के विचार जानें छात्रों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और साथ ही जल संरक्षण करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थिति रहे धर्मेंद्र मार्टिन, अनुराग, चिराग ककड़, सैफाली ककड़, राहुल सिंह, अमित सबरवाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights