भारतीय सेना ने कोकेरनाग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर आतंकी उजैर खान को मार गिराया है। यह ए प्लस ग्रेड का आतंकी था। इसके सिर पर भारतीय सेना ने दस लाख का ईनाम घोषित कर रखा था। कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने उजैर खान के मारे जाने की पुष्टि की है। यह आतंकी कोकेरनाग के गोडेल जंगलों में सात दिन से छिपा हुआ था। भारतीय सैन्य बलों ने इसे करीब 150 घंटे से घेर रखा था।

गौरतलब है कि शनिवार को एक ड्रोन फुटेज आई थी। इसमें गोला दागने के बाद एक गुफा से आतंकी भागते हुए दिखाई पड़े थे। सुरक्षाबलों ने आतंकी गुफा पर गोला दाग इसे खत्म किया था। इससे आग भी लग गई थी। भारतीय सेना ने इस अभियान में ड्रोन से लेकर हेलीकाप्टर सहित कई हाईटेक उपकरण लगाया था। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय सेना की तबाड़तोड़ गोलीबारी और ड्रोन बम ने इन आतंकियों की जान ली है।

कोकेरनाग मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मियों ने अपना बलिदान दिया। भारतीय सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हुए हैं। इसमें शुक्रवार को एक सिपाही प्रदीप भी शहीद हो गया। कर्नल सिंह 19 यह राष्ट्रीय राइफल के कमाडिंग आफिसर थे। यह राष्ट्रीय राइफल की वही यूनिट है जिसने 2016 में आतंकी बुरहान वानी को मौत की नींद सुलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights