दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में गंडूल के जंगल में पिछले कुछ दिनों से लगातार ऑपरेशन चल रहा था। इस बीच सर्च ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना के जवान प्रदीप सिंह का शव बरामद कर लिया गया है। प्रदीप सिंह 13 सितंबर से लापता था। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि 18 सितंबर को शाम 5 बजे प्रदीप सिंह का शव बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार प्रदीप सिंह के साथ कुल दो शव बरामद किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान लापता हुए थे, जिसमे से एक जवान का नाम प्रदीप सिंह था।

अब तक कुल 4 जवान इस एनकाउंटर में शहीद हो हुए हैं। इससे पहले राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रती सिंह, मेजर आशीष धोंचक, जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट व सेना के एक जवान शहीद हो गए हैं। अभी भी दो शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

माना जा रहा है कि एक शव उजैर अहमद का हो सकता है। सुरक्षा बल के जवान सर्च ऑपरेशन के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जंगल में आतंकी छिपे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार कश्मीर घाटी में तकरीबन 81 आतंकी सक्रिय हैं। इसमे तकरीबन 48 पाकिस्तानी और 33 स्थानीय आतंकी शामिल हैं। दक्षिण कश्मीर में 56 आतंकी सक्रिय हैं जिसमे से 28 पाकिस्तानी है।

वहीं उत्तरी कश्मीर की बात करें तो यहां परत तकरीबन 16 आतंकी सक्रिय हैं जिसमे से 13 पाकिस्तानी हैं। मध्य कश्मीर में 9 आतंकी सक्रिय हैं जिसमे से 7 पाकिस्तानी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights