मेरठ में करोड़ों की संपत्ति कब्जाने के लिए बिल्डर और बेकरी मालिक ने साजिश रची थी। उन्होंने ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति से दो लाख रुपये में महिला अधिवक्ता की हत्या कराने की योजना बनाई। इसके एवज में ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति ने शूटर हायर कर उन्हें आधी पेमेंट भेज दी थी। लेकिन पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से घटना का खुलासा कर लिया है।

पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका श्वेता शर्मा के पति नीरज निवासी प्रताप विहार, शालू बेकरी मालिक यशपाल निवासी प्रेम विहार माधवपुरम, और शूटर अनुज निवासी मनिहार निवासी गांव लिसाड़ी को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार देर रात बागपत रोड पर शनि मंदिर के पास पुलिस की रोहित वर्मा उर्फ काकुल निवासी बेरीपुरा से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि बागपत रोड स्थित शनि मंदिर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि शूटर काकुल आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
महिला अधिवक्ता की हत्या करते समय अनुज टीपीनगर स्थित हाफिजाबाद मेवला में स्कूटी चलाते हुए पहुंचा था। जबकि उसके पीछे काकुल बैठा हुआ था। महिला अधिवक्ता द्वारा गेट खोलते समय काकुल ने गोली चला दी। इसके बाद काकुल अपने साथी अनुज की स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। पुलिस ने नीरज और शूटर अनुज को दिल्ली से, जबकि यशपाल को माधवपुरम से गिरफ्तार किया है।

टीपी नगर थाना क्षेत्र के हाफिजाबाद महिला कॉलोनी में रहने वाली अंजली गर्ग का अपनी ससुरालियों से विवाद चल रहा था। इसी वजह से महिला ससुरालियों से अलग रहती थी। करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए बिल्डर और बेकरी मालिक ने मिलकर ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति से शूटर हायर करवाएं और हत्या करा दी थी। जबकि महिला अधिवक्ता के भाई ने पति और ससुर को नामजद करते हुए तहरीर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights