BJP ने महाराष्ट्र को राममय बनाने की तैयारी शुरू की है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेश भाजपा ने अयोध्या दर्शन अभियान चलाने की योजना बनाई है। इस अभियान का प्रमुख संजय उपाध्याय को बनाया गया है। वहीं, मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्र को रामलला के दर्शन का प्रमुख बनाया गया है, जो मुंबई के भक्तों को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन सुलभ कराएंगे।
भाजपा की योजना के तहत महाराष्ट्र से सौ से ज्यादा विशेष ट्रेनें अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। जबकि, अकेले मुंबई से 36 विशेष ट्रेनें चलेंगी। मुंबई भाजपा ने अयोध्या दर्शन के लिए मुंबई की हर विधानसभा से कम से कम एक हजार लोगों को विशेष ट्रेन से अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कराने की तैयारी शुरू की है। अयोध्या धाम में भक्तों को आवास उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मुंबई भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी को और रामलला के दर्शन की जिम्मेदारी मुंबई भाजपा सचिव प्रमोद मिश्र को मिली है।
उन्होंने बताया कि 29 जनवरी से मुंबई से अयोध्या के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन एक दिन के अंतर पर चलेगी। भाजपा का यह अभियान मुंबई के सभी भक्तों के लिए सुरक्षित यात्रा के साथ आवास, भोजन व्यवस्था के अलावा सभी को रामलला के दर्शन सुलभ हो सकें, इसके उचित प्रबंध किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights