अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रामभक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के कोने-कोने से लोग यहां पहुंच रहे हैं। रामभक्तों का स्नेह देखने योग्य है। अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने और प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए लोग पैदल ही यहां पहुंच रहे हैं। हापुण के रहने वाले एक रामभक्त ने व्हीलचेयर से ही अयोध्या की दूरी नाप डाली।

हापुड के असोडा के रहने वाले गौरव त्यागी रामभक्त हैं। भगवान श्रीराम में उनकी अपार आस्था है। वह पैर से चलने में असमर्थ हैं। इसके बाद भी उनकी राम प्रीति ऐसी है कि उन्होंने व्हीलचेयर से ही यहां आने की ठान ली और निकल पड़े। उन्होंने बताया कि उनके घर से अयोध्या की दूरी छह सौ किलोमीटर है।

गौरव कहते हैं कि मैंने यह सोचा भी नहीं था कि इतनी दूरी मैं व्हीलचेयर पर चल कर अयोध्या आऊंगा। लेकिन मेरी इच्छा को प्रभु श्रीराम की आस्था ने ऊर्जा दी और मैंने हिम्मत नहीं हारी।

गौरव ने बताया कि 2008 में एक्सीडेंट के बाद स्पाइनल में चोट आ गयी। इसके बाद मेरे पैरों ने काम करना बंद कर दिया।

गौरव ने बताया कि वर्तमान समय में जो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है वह ऐतिहासिक है। रामभक्तों के लिए प्राण प्रतिष्ठा का दिन सबसे बड़ा होगा।उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights