गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में विभिन्न राज्यों की झांकियां का प्रदर्शन किया जाता है। इस मौके पर मध्य प्रदेश की प्रदर्शित की जाने वाली झांकी की थीम ‘विकास का मंत्र-आत्मनिर्भर नारी है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक्स पर कहा कि मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत प्रसन्नता व गौरव का क्षण है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर निकलने वाली विभिन्न राज्यों की झांकियों में देश के दिल मध्य प्रदेश की झांकी की अद्भुत झलक भी देखने को मिलेगी। उन्होंने आगे खिला, विकास का मूल मंत्र – आत्मनिर्भर नारी के हमारे प्रण को यह झांकी और अधिक मजबूत करेगी। वंदेमातरम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights