प्रसार भारती ने राजधानी दिल्ली में ‘मन की बात@100’ कार्यक्रम का आयोजन किया जिनमें उन 100 लोगों को बुलाया गया था जिनके बारे में प्रधानमंत्री मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम में बात कर चुके हैं। बॉलिवुड अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री रवीना टंडन भी इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। आमिर खान ने प्रधानमंत्री मोदी और इस कार्यक्रम की तारीफ की। उन्होंने कहा, यह बहुत ही बड़ी बात है कि देश का नेता लोगों के साथ बात कर रहा है और अपने विचार रख रहा है। लोगों से सलाह  भी ले रहा है। उन्होंने कहा, मन की बात कार्यक्राम को लोगों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है। यह बहुत ही ऐतिहासिक बात है।

बता दें कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी अपने 100वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करेंगे। प्रसार भारती ने इस मौके पर सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में अभिनेता आमिर खान, रवीना टंडन, पुदुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी, खिलाड़ी निकहत जरीन और दीपा मलिक, संगीतकार रिक्की केज जैसी कई हस्तियां शामिल हुईं।

इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि हैं। यह कार्यक्रम चार सत्रों में संपन्न होना है। पहले सत्र का नाम ‘नारी शक्ति’ रखा गया। दूसरे सत्र का विरासत से उत्थान, तीसरे सत्र का जन संवाद से आत्मनिर्भरता, चौथे सत्र का विषय आह्वान से जन आंदोलन तक रखा गया है।

इस कार्यक्रम के समापन सत्र को गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। इस मौके पर एक स्टैंप और सिक्के का भी लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव, सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights