मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद एक बार फिर घर वापसी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री कमलापत आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व विधायक कमलापत आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा कार्यालय में डॉ. आर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कमलापत आर्य ने आज घर वापसी की है। भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। उनके मन में 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का भाव आया है, इसके बाद पुनः भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है, जिसका हम स्वागत करते हैं। आर्य के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को ताकत मिलेगी।

आर्य ने कहा कि कांग्रेस की रीति और नीति में अंतर है। पार्टी के अंदर लोकतंत्र नहीं है। देश को आगे ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी के पास कोई विजन नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights