बीते सप्ताह भारत की आबादी चीन की आबादी से अधिक हो गई। भारत में भले ही इसे कोई खास उपलब्धि नहीं माना जा रहा हो पर चीन की नजर में भारत की ये उपलब्धि खटक रही है। इसका कारण भी है। चीन की सख्त जनसंख्या नीति के कारण चीन में अब कामकाजी लोगों की आबादी घट रही और उन पर निर्भर बुजुर्ग लोगों की आबादी बढ़ रही है। हैरानी नहीं कि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर कहा था कि आबादी का फायदा सिर्फ जनसंख्या बढ़ाने से ही नहीं मिलता है बल्कि इसके लिए उस आबादी में क्वालिटी भी होनी चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि हमारा पॉपुलेशन डिविडेंड अभी खत्म नहीं हुआ है और हमारा टैलेंट डिविडेंड भी फल-फूल रहा है। इस बयान से साफ है कि चीन की नजर में भारत का डेमोग्राफिक डिविडेंट अब चुभ रहा है। इसका कारण भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights