भारत में अब लड़ाकू विमानों के इंजन तैयार होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीका यात्रा के बीच एक बड़े करार की खबर सामने आई है। जिसके अनुसार भारत में लड़ाकू विमानों के इंजन बनाने के लिए अमरीकी कंपनी जीई एरोस्पेस ने भारत की कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ करार किया है। जीई एरोस्पेस ने गुरुवार (22 जून) को एचएएल के साथ भारतीय वायु सेना के हल्के लड़ाकू विमान (LCA)-एमके-2 तेजस के जेट इंजन के संयुक्त उत्पादन के लिए समझौता किया। इस समझौते को मील का पत्थर माना जा रहा है। जीई के अध्यक्ष और सीईओ एच. लॉरेंस कल्प जूनियर ने कहा कि यह भारत और एचएएल के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी से संभव हुआ ऐतिहासिक समझौता है। इस डील से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights