धनघटा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहादुर सिंह को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नामित किया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नामित होने के बाद विजय बहादुर सिंह ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह से की शिष्टाचार भेंट की तथा किसानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस अवसर पर कामेश्वर सिंह ने विजय बहादुर सिंह को सम्मानित करते हुए किसानों की प्रगति और विकास के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचानें पर जोर दिया।

विजय बहादुर सिंह संत कबीर नगर जिले के बैजनाथपुर गांव निवासी एवं बाबा मोलन सिंह स्मारक महाविद्यालय बैजनाथपुर के प्रबंधक है। विजय बहादुर का पूरा परिवार संघ और भाजपा से पीढियों से जुड़ा रहा है तथा क्षेत्र की सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में अत्यंत सक्रिय रहा है। उनके पिता जितेन्द्र बहादुर सिंह शिक्षक रहे तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता है तथा उनके चाचा वीरेंद्र बहादुर सिंह शिक्षक एवं प्राचार्य के साथ संत कबीर नगर के भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे।

विजय बहादुर सिंह ने इस दायित्व के लिए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझमें विश्वास जताने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का हार्दिक आभार। मेरा प्रयत्न होगा की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की किसानों के विकास के लिए चलाई जा रही नीतियों को जमीनी स्तर पर आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। मेरी कोशिश होगी इन नीतियों तथा योजनाओं का लाभ किसानों को बिना भेदभाव के मिले।

इस अवसर पर भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकताओं एवं नेताओं ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर भाजपा नेता विजय बहादुर को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights