गुजरात पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 45 पाकिस्तानी हिंदू को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वीजा खत्म होने के बाद भी ये लोग यहां रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, वीजा समाप्त होने और दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) के लिए उनके आवेदन खारिज हो जाने के बाद भी ये लोग बनासकांठा के अकोली गांव में रहे थे। करीब दो महीनों से अवैध रूप रहने के आरोप में इन लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। स्थानीय खुफिया ब्यूरो और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रहे है।

पिछले दिनों पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद भारतीय नागरिकों की सूची भारतीय उच्चायोग को सौंपी थी। वर्तमान में पाकिस्तानी के जेलों में 42 आम नागरिक और 266 मछुवारों सहित 308 भारतीय बंद हैं। वहीं, भारतीय जेलों में पाकिस्तान के 417 कैदी बंद हैं। इनमें 343 आम नागरिक और 74 मछवारे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights