उत्तर प्रदेश का बिजनौर शहर आज ट्रिपल मर्डर से दहल गया। एक घर में पति-पत्नी और उनके बेटे की खून से सनी लाशें मिलीं हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना कोतवाली शहर बिजनौर के तहत आने वाली खलीफा कॉलोनी के मोहल्ला मिर्दगान स्थित खस्सो के पास का मामला है। मृतकों की पहचान रहनेभूरा (50), उसकी पत्नी उबैदा (45) और उनके बेटे याकूब के रूप में हुई है। वारदात की पुष्टि CO सिटी संग्राम सिंह ने की। वे शहरी कोतवाल उदय प्रताप की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights