बागपत पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 10 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था और इसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान निवाड़ा चौकी के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

पूरा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा चौकी का है। जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 10 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गैंगस्टर काफी समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त योगेंद्र जनपद झज्जर हरियाणा का रहने वाला है। बागपत में अभियुक्त पर सिंघावली अहिर थाना क्षेत्र में दो संगीन धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
बागपत क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया है। जो काफी समय से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर निवाड़ा चौकी के समीप से इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights