पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए एक बहुत ही बुरी खबर आ रही है। फाइनल में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट नहीं खेल पाएंगी।

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को फाइनल से पहले तय कैटेगरी(50KG) से ज्यादा वजन होने के कारण महिला कुश्ती से अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

विनेश का अयोग्य घोषित होना भारतीय कुश्ती और देश के लिए यह एक बड़ा झटका है, क्योंकि विनेश फोगाट गोल्ड मेडल जीतने के बेहद करीब थीं। बता दें कि विनेश 50 किलोग्राम की कैटेगरी में खेलती हैं।

आज उनका मुकाबला यानी गोल्ड मेडल का मैच युनाइटेड स्टेट्स की सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ खेला जाना था। लेकिन उससे पहले बुधवार को उनका वजन करीब 50 ग्राम ज्यादा निकला, जिसके चलते उन्हें ओलंपिक महिला कुश्ती से अयोग्य घोषित कर दिया गया।
भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा, “भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित किए जाने की खबर आपसे साझा करता है। रात भर टीम द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम अधिक था। इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। वह मौजूदा प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights