बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। शिव भक्त हरिद्वार से पावन गंगा जल लेकर अपने शिवालयों के लिए जा रहे हैं। पुरा महादेव मंदिर पर लाखों की संख्या में लोग जलाभिषेक कर भगवान आशुतोष का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इस बार भी 20 से 25 लाख शिव भक्तों के मंदिर में पहुंचने की उम्मीद है। चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच मंदिर पर भक्तों का पहुंचना जारी है। मंदिर परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। सीसीटीवी कैमरों से मंदिर परिसर की निगरानी की जा रही है।

श्रवण मास का पावन महीना चल रहा है। कावड़ यात्रा चल रही है। सभी शिवभक्त हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर अपने शिवालय के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं पश्चिमी यूपी की एक बहुत बड़ी शिव भक्ति की आस्था का केंद्र पुरा महादेव मंदिर है। जहां राजस्थान, शामली, हरियाणा, बागपत, गाजियाबाद व अन्य जगहों के शिवभक्त पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। हर बार लाखों की संख्या में शिव भक्त जलाभिषेक करते हैं।

मंदिर के मुख्य पुजारी जय भगवान शर्मा ने बताया कि इस बार भक्तों की संख्या बढ़ेगी। क्योंकि प्रदेश में योगी सरकार है। रास्तों की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं हैं। कांवड़ यात्रियों को मार्गों में सभी कांवड़ यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हैं। इसी के चलते कावड़ यात्रियों की संख्या इस बार बड़ी है। पुरा महादेव मंदिर पर करीब 20 से 25 लाख शिवभक्त पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर परिसर में चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर परिसर और मार्गों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights