प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के लिए भेजी गई चादर को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शुक्रवार सुबह निजामुद्दीन दरगाह लेकर पहुंचे। यहां दरगाह कमेटी के लोगों ने उनका स्वागत किया।

दरगाह पर हाजिरी लगाने के बाद संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात की। कहा, “पीएम मोदी ने ख्वाजा गरीब नवाज के उर्फ के लिए चादर सौंपी है और उसे ही लेकर आज हम निजामुद्दीन दरगाह आए हैं। यहां से अजमेर के लिए रवाना होंगे। मैंने दरगाह में सभी लोगों से मुलाकात की और देश के लिए दुआ भी की।”

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का संदेश है कि देश में भाईचारा रहे और साथ ही देश में अमन-चैन बना रहे। यही संदेश लेकर आज हम अजमेर के लिए रवाना हो रहे हैं। देश की पुरानी परंपरा है और इसी के चलते यहां आए हैं। पीएम मोदी द्वारा भेजी गई चादर को शनिवार को अजमेर स्थित दरगाह में पेश किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights