पाकिस्तान में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दें यहां एक यात्रियों से भरी बस पलट गई जिसमें बच्चों, महिलाओं सहित 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। साथ ही घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब प्रांत के एक राजमार्ग पर अचानक एक बस पलटने से पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बस लाहौर से रावलपिंडी जा रही थी और यह कल्लार कहार साल्ट रेंज के पास राजमार्ग पर पलट गई। बस में कुछ 34 यात्री थे।

पुलिस के अनुसार, इस हादसे नमें पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित कम से कम 13 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।उन्होंने बताया कि दुर्घटना बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। अधिकारियों ने कहा कि मृतक संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights