सूडान की राजधानी खार्तूम में बीत दिन हवाई हमले में बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई। इस हमाल पर आधिकारियों का बयान भी सामने आया है। आधिकारियों ने बताया कि देश को नियंत्रित करने की मांग कर रहे प्रतिद्वंद्वी जनरलों के बीच लड़ाई जारी है। मृतकों में पांच बच्चे और अज्ञात संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, खार्तूम के शहरी इलाकों में और सूडान में सेना और एक शक्तिशाली अर्धसैनिक समूह रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों की ओर से शनिवार को तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई और यह स्पष्ट नहीं था कि हमला युद्धक विमानों द्वारा किया गया था या ड्रोन से।

जिसके बाद सेना के विमानों ने बार-बार आरएसएफ सैनिकों को निशाना बनाया है और आरएसएफ ने कथित तौर पर सेना के खिलाफ ड्रोन और विमान भेदी हथियारों का इस्तेमाल किया है। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को दक्षिणी खार्तूम में योरमौक के निकटवर्ती इलाके को निशाना बनाया गया, जो हाल के सप्ताहों में संघर्ष का केंद्र रहा है।

मंत्रालय ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कम से कम 25 घर नष्ट हो गए। मंत्रालय ने कहा कि मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं और कुछ घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights