पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में शुक्रवार को दो अज्ञात लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पीड़ित की पहचान जिले के दिनहाटा इलाके में भाजपा की स्थानीय समिति के महासचिव प्रशांत बसुनिया के रूप में की है। कूचबिहार एडिशनल एसपी इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बीजेपी ने सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही इस मामले की सीबीआई से जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights