सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। शासन के दिये गये निर्देशानुसार दिनांक 15 दिसंबर से 31दिसंबर तक द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाडा मनाये जाने के क्रम में चतुर्थ दिवस अर्थात आज को उ०प्र०रा०स०प० निगम के चालाकों का चिकित्सा विभाग के सहयोग से जिलाअस्पताल में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच परीक्षण कराया गया, जिसमें निगम के चालाको /परिचालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र का परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त यात्री/ मालकर अधिकारी, सहारनपुर द्वारा जनपद की चीनीमिलों में संचालित होने वाले वाहनों यथा ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रकों में रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगवा गया। साथ ही साथ जनपद के प्रमुख चौराहों पर प्रवर्तन सिपाहियों द्वारा सडक सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट आदि वितरण करते हुये आमजनमानस को सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा सडक सुरक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन द्वारा भी बेहट क्षेत्र में सड़क सुरक्षा का प्रचार प्रसार किया गया। उक्त कार्यशाला में परिवहन विभाग से एम०पी० सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सहारनपुर, खेमानन्द पाण्डेय व वी०वी० शुक्ला, यात्री / मालकर अधिकारी, सहारनपुर तथा प्रवर्तन सिपाही एवं चिकित्साविभाग के चिकित्सक व उ०प्र०रा०स०प० निगम से सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक तथा चालक व परिचालक आदि शामिल रहे।
परिवहन विभाग ने दुर्घटनाओं से बचाव को वाहनों पर लगाई रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dec 18, 2023By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times
