सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। विकास प्राधिकरण सहारनपुर विकास क्षेत्र में जोन-03 के अन्तर्गत गंगोह विहार के पीछे, पार्षद कार्तिक चौहान वाली गली, सहारनपुर में श्री विशाल द्वारा लगभग 08 बीघा जमीन 5-6 वर्ष पूर्व निर्मित में अनाधिकृत कार्य को आज ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देशो में की गयी। उक्त कार्यवाही श्री सार्थक शर्मा (सहायक अभियन्ता), शमीम अखतर (अवर अभियन्ता), श्री मदनपाल (मेट), रिजवान अली (मेट आउटसोर्सिंग), विजय बिष्ट (मेट आउटसोर्सिंग) के सहयोग से सम्पन्न की गयी। अवैध निर्माणों की रोकथाम हेतु प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों को चिन्हित करते हुए सील/ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है एवं इसी प्रकार आगे भी अवैध निर्माणों को सील/ध्वस्तीकरण किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। अतः जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि स्थल पर निर्माण करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें, कि कालोनी सहारनपुर विकास प्राधिकरण से स्वीकृत है एवं मानचित्र स्वीकृत कराकर मानचित्र के अनुरूप निर्माण कार्य प्रारम्भ करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण स्तर से होने वाली कार्यवाही के लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights