पटाखा फैक्टरी के गोदाम में शनिवार शाम विस्फोट हो जाने के कारण दो श्रमिकों की मौत हो गई और दो महिलाओं समेत चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पटाखों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय अचानक विस्फोट हो गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान कन्नन और विजय के रूप में हुई है, जबकि चार अन्य लोगों को इलाज के लिए तिरुनेलवेली राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, ‘‘एक निजी पटाखा फैक्टरी में अप्रत्याशित विस्फोट के कारण मौतों की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है।” उन्होंने कहा कि दुर्घटनावश हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। विज्ञप्ति के मुताबिक, घटना में सेल्वम, प्रशांत, सेंधुरकानी और मुथुमारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights