शनिवार देर रात सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास अमृतसर से हावड़ा जा रही ट्रेन में बड़ा धमाका होने की खबर है। इस धमाके के दौरान 3 लोग और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया है।

यह जानकारी देते हुए जी.आर.पी. के डी.एस.पी. जगमोहन सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रेन में एक बाल्टी थी, जिसमें पटाखे थे और अचानक से उसमें धमाका हो गया और कई लोग घायल हो गए। इस दौरान ट्रेन में चीख-पुकार मच गई।

फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कंवलदीप सिंह ने कहा कि घायलों की हालत ठीक है और उनका इलाज चल रहा है। ट्रेन में बैठे यात्री राकेश पाल ने बताया कि ट्रेन में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights