पंजाब की जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने गैंगस्टर विक्की गौंडर के एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने पांच पिस्टल भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी नवीन सैनी उर्फ़ चिंटू पर हथियार, नशा, जबरन वसूली और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर नवीन सैनी की गिरफ्तारी की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वह पिछले नौ महीने से फरार था। यह गिरोह हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य कई जघन्य अपराधों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights