उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-53 इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक थार कार सवार की दबंगई ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में गुस्सा और डर दोनों है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-53 की है। सूत्रों के मुताबिक, एक युवक को पहले थार कार में सवार व्यक्ति ने बेरहमी से पीटा। युवक के सिर और गर्दन से खून बहता साफ दिखाई दे रहा है। जब घायल युवक खून से लथपथ हालत में सड़क पर आगे बढ़ रहा था, तभी पीछे से आकर थार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से युवक सड़क से उछलकर नाली में जा गिरा। इस पूरी घटना को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक ब्लैक शर्ट पहने हुए है और उसके शरीर से खून बह रहा है।

पुलिस ने लिया संज्ञान
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमारे संज्ञान में यह मामला आया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित की हालत पर भी नजर रखी जा रही है।

लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights