हरियाणा के मेवात इलाके के नूंह में सोमवार (31 जुलाई) को विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान पथराव के बाद हिंसा और आगजनी के बाद माहौल तनावपूर्ण है। नूंह में हुए सांप्रदायिक दंगों में 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी के साथ हिंसा में 100 से ज्यादा लोग घायल और सैंकड़ों गाड़ियों को फूंक डाला। नूंह में कर्फ्यू लगाया गया है। इसी के साथ 6 जिलों में भी तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस बीच नूंह सांप्रदायिक दंगों के बाद सुप्रीम कोर्ट में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को लेकर याचिका दायर की गई है।

नूंह और गुरुग्राम में हिंसा के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर एरिया में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा प्रस्तावित रैलियों को रोकने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

यह याचिका घृणा फैलाने वाले भाषणों से संबंधित एक लंबित रिट याचिका में एक इंटरलोक्यूटरी एप्लीकेशन (आईए) के रूप में दायर की गई है। वरिष्ठ वकील चंदर उदय सिंह ने रैलियों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक तत्काल याचिका दायर की है।

वकील ने मुख्य न्यायाधीश से कहा कि उन्होंने न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस से शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने उसे सीजेआई के पास भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights