सिसौली। भाकियू की मासिक पंचायत आज किसान मुख्यालय सिसौली में हुई। जिसमें भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने उपस्थित जन समुदाय से आग्रह किया कि वह निकाय चुनाव में शांति के साथ हिस्सा लें। निकाय चुनाव मे अपनी पसंद के सामाजिक और अच्छी छवि के कैंडिडेट को वोट देकर सफल बनाएं कहीं भी हिंसा होना समाज के लिए हानिकारक है।

चौधरी नरेश टिकैत ने पुलिस,प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस,प्रशासन प्रदेश सरकार के इशारे पर 15-20 साल पुराने आंदोलन के मुकदमों के नाम पर किसानों को डरा रही है। इससे किसानों में भारी गुस्सा है जिसका खामियाजा भविष्य में प्रदेश व केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा। पुलिस प्रशासन अपनी इस तरह की हरकतों से बाज आए। पंचायत की अध्यक्षता महंत निजानंद व संचालन ओमपाल मलिक ने किया।

पंचायत में किसान चिंता के वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल,भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाकियू नेता विकास शर्मा,मास्टर ओमपाल बंजी, गौरव बालियान,उपेंद्र चौधरी,अमरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights