मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरी जिले के प्रमुख उद्योगपति गौरव स्वरूप की पत्नी मीनाक्षी स्वरूप आज कचहरी परिसर स्थित रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में अपने नामांकन पत्र की जांच के लिए पहुंची।

जांच के उपरांत रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा भाजपा प्रत्याशी का  नामांकन पत्र स्वीकृत कर लिए गया और उनको हरा सिंगनल दे दिया। जिससे वे उत्साहित हैं और क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने के लिए रणनीतियां बनाएंगी।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि वह अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं उनको खुशी है कि आज उनके चुनाव लड़ाने के लिए पूरा स्वरूप परिवार एक झंडे और एक मंच पर आ गया है। उन्होंने शहर के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights