मध्यप्रदेश के धार जिले में एक मोटरसाइकिल के कुएं में गिरने से उस पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब पौने 12 बजे जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर छोटी उमरबंद तथा मुंडला गांव के बीच हुई।

मनावर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि एक ही मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग तीखे मोड़ पर कुएं में गिर गए। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप (19), अनुराग (22), मनीष (20) और रोहन (19) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि ये सभी एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छोटी उमरबंद से मुंडला गांव लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights