दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी शून्य हो गई।

घने कोहरे का असर विमान और रेल सेवाओं पर भी पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में दृश्यता कम होने से 150 से अधिक उड़ानें औसतन 41 मिनट लेट हुईं। वहीं करीब 26 ट्रेनें देरी से चलीं।

स्थिति पर अपडेट देते हुए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने शुक्रवार सुबह कहा कि घने कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हुई है। हालांकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने चिंतित यात्रियों को आश्वस्त किया कि कैट III-कॉम्प्लायंट फ्लाइट्स एयरपोर्ट पर उतर सकती हैं और वहां से उड़ान भर सकती हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों के लिए मध्यम से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

उत्तर भारत में पिछले कुछ हफ्तों में घने कोहरे के कारण सैकड़ों उड़ानें और ट्रेनें रद्द या विलंबित हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights