मेरठ में आज रक्षाबंधन वाले दिन थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में पुलिस और गोकशों के बीच गोलियां चलीं। जिसमें एक गोकश को पुलिस की गोली लगी और वो घायल हो गया है। घायल गोकश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में पुलिस ने गौकशी करने वाले दो गोकशों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने दाव, छुरी, रस्सा और बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक नूर नगर निवासी ने थाना ब्रहमपुरी में एफआईआर दर्ज कराई थी। कि उसकी गाय को रात में कुछ लोग काट रहे थे। मौके पर पहुंचने पर गाय काटने वाले सन्दीप को गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
सीओ ब्रहमपुरी और थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने देर रात मुखबिर की सूचना पर माहेश्वरी सदन से बिजली घर को जाने वाले कच्चे रास्ते पर रेलवे लाइन के पास गोकशों की घेराबंदी की। पुलिस से घिरा देख गोकशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक गोकश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
पुलिस ने दोनो गोकशों को हिरासत में ले लिया है। घायल अभियुक्त ने अपना नाम रियाज पुत्र इकरामुद्दीन नि0 ढलाई वाली गली रशीद नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ व दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम इरफान पुत्र यामीन नि0 नीचा सद्दीक नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ बताया।
अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दाव, छुरी, रस्सा व मोटर साईकिल तथा अभियुक्त रियाज के कब्जे से एक अदद तमंचा जिन्दा कारतूस बरामद हुए है। थाना ब्रहमपुरी विष्णु कौशिक ने बताया कि दोनों गोकशों पर जिले के कई थानों में मुकदमा पंजीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights