दमोह में मंगलवार देर रात पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक ट्वीट करके मुसीबत में फंस गए हैं! उन पर झूठी जानकारी फैलाने के साथ सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप  है।बजरंग दल और हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर दमोह पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 27 अगस्त को एक ट्वीट किया था। इसमें  उन्होंने लिखा था, आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी द्वारा पल्लवित देश के सबसे भव्य मंदिरों में से एक श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर परिसर में कल रात से बजरंग दल के कथित असामाजिक तत्वों द्वारा शिवजी की पिंडी रख पूजा-अर्चनाप की जा रही हैं, स्थिति कभी भी गंभीर मोड़ ले सकती है यह गंभीर विषय है प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे।

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद प्रशासन हरकत में आया और उसने मौके पर प्रशासनिक अमले को भेजा और जांच कराई। इस जांच में दिग्विजय सिंह के आरोप को गलत पाया गया, इसी आधार पर देर रात को दिग्विजय सिंह के खिलाफ शहर कोतवाली थाने में बजरंग दल व हिदूवादी संगठन की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights