त्यौहारी सीजन में आम जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। आज से नवंबर का महीना शुरू हो गया है और पहली तारीख को महंगाई का बम फूटा है। दिवाली से पहले तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 1 नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 103 रुपए महंगा हो गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर में लगातार दूसरे महीने इजाफा कर दिया है। राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तीसरे महीने में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 30 अगस्त को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 903 रुपए पर हैं। वहीं, कोलकाता में गैस सिलेंडर की कीमत 929 रुपए है। मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 902.50 रुपए हो गए हैं। वहीं, चेन्नई में यह गैस सिलेंडर 918.50 रुपए में मि रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights