तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार को हैदराबाद पहुंचे। तेलंगाना की राजधानी में उनका उपचार होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि नायडू अपराह्न तीन बजे आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में उंदावल्ली स्थित अपने आवास से निकले और शाम पांच बजे हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर पहुंचे। हैदराबाद पहुंचने पर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अपने जुबली हिल स्थित आवास पर गए।

इस दौरान सड़क के किनारे उनके प्रशंसक एक झलक पाने को बेताब दिखे। तेदेपा सूत्रों के मुताबिक नायडू के हैदराबाद स्थित निजी अस्पताल में उपचार कराने की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा कौशल विकास निगम घोटाला मामले में चिकित्सा आधार पर अस्थायी जमानत दिए जाने के बाद नायडू को मंगलवार को 53 दिनों के बाद राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार से रिहा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights