मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र के सर्राफा बाज़ार स्थित नील की गली में तीन सर्राफा दुकान से कारीगर करीब 50 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गया है। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर व्यापारियों ने थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोपी कारीगर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने पीड़ित सर्राफा व्यापारियों से तहरीर लेने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

सराफा बाजार में अक्षत जैन, सेमद मंडल, मोहम्मद शरीफ की ज्वैलरी की दुकान है। अक्षत सहित सभी सर्राफ नजीर नाम के कारीगर से ज्वैलरी पर पॉलिश व छिलाई आदि का कार्य कराते हैं। पीड़ित सर्राफ का कहना है कि शुक्रवार को आरोपी नजीर उनका करीब 50 लाख रुपए के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित सर्राफा दुकानदारों ने घटना की जानकारी सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी को दी, जिसके बाद शुक्रवार रात भारी संख्या में व्यापारी इकट्ठा हो गए और थाना पहुंचे।

थाने में पहुंचने पर व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। आरोपी कारीगर की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। व्यापारियों का कहना था कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। देहली गेट थाना प्रभारी ने व्यापारियों को समझाते हुए तहरीर लेकर आरोपी कारीगर की तलाश शुरू कर दी।

दूसरी घटना शाम 5:40 बजे की है, नील की गली में दो व्यक्तियों ने विनोद वर्मा चूरी वालों के कर्मचारी ब्रह्मपुरी निवासी यश रस्तोगी से चार कंगन व डेढ़ किलो चांदी का सामान लेकर फरार हो गए। इसे हिप्नोजितम की घटना से जोड़ा जा सकता है। व्यापारियों का कहना है की कहानी वह आरोपी भी कारीगर से जुड़े हुए न हो। हालांकि पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights