तमिल महीने ‘थाई’ की शुरुआत के साथ खेती और फसलों से जुड़ा उत्सव ‘पोंगल’ पूरे तमिलनाडु में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया।

पोंगल उत्सव के साथ ही मदुरै में सांड को काबू करने की लोकप्रिय प्रतियोगिता ‘अवनियापुरम जल्लीकट्टू’ भी शुरू हो गई। इस दौरान कई युवाओं ने बेकाबू सांडों को काबू में करने की कोशिश की।

राज्यभर में लोगों ने समृद्धि के प्रतीक के रूप में चावल और गुड़ से बना मिष्ठान्न‘पोंगल’ तैयार करके शुभ तमिल माह ‘थाई’ की शुरुआत की।

इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों को सजाया और नयी पोशाक पहनकर उत्साह के साथ त्योहार मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights