bhopal-twisha-sharma-death-samarth-singh-lookout-n

मध्य प्रदेश के भोपाल में नोएडा की रहने वाली 33 साल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने उनके परिवार को ऐसा दर्द दिया है, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूला पाएंगे. ट्विशा शर्मा की मां नवनीधि शर्मा अब उस दिन को कोसती हैं, जब वो पहली बार अपनी बेटी ट्विशा शर्मा के होने वाले पति समार्थ सिंह और उसके परिवार से मिलीं थीं. वो तारीख थी 12 मई 2025. यह वही दिन था जब ट्वीशा और समर्थ के पवित्र बंधन में बंधने के लिए एक छोटी सी रस्म हुई थी और शादी की तारीख पक्की हुई थी. पर किसे पता था संयोग ऐसा बनेगा कि ठीक एक साल बाद ही 12 मई 2026 को उनकी बेटी की मौत खबर आएगी.

शादी के कुछ ही महिनों बाद ट्विशा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध हालत में मृत पाया गया था. इस मामले में ट्विशा के परिजनों ने उनके ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों ने दहेज की मांग और जबरदस्ती गर्भपात तक करवाने का आरोप लगाया है, जिससे ट्विशा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही थीं.

  • पुलिस ने मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है.

ट्विशा शर्मा ने कहा- ये संयोग परेशान करनेवाला है

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उस दुखद संयोग को याद करते हुए नवनीधि शर्मा ने कहा, “12 मई, 2025 को हम समर्थ और उनके परिवार से पहली बार अपने फ्लैट पर मिले थे, ताकि शादी को पक्का करने के लिए एक छोटी-सी सगाई की रस्म संपन्न हो सके.  इसके ठीक एक साल बाद, उसी तारीख को, हमने अपनी बेटी को खो दिया. मैं इस शादी के लिए सहमति देने के अपने फैसले को कोसती हूं.” नवनीधि शर्मा ने उस संयोग को याद करते हुए कहा कि ये ऐसा संयोग है जो अब परिवार को परेशान कर रहा है.

क्या है पूरा मामला?

भोपाल में मॉडल और पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा एक जर्मन कंपनी में कम्युनिकेशन प्रोफेशनल थीं. ट्विशा शर्मा की मुलाकात साल 2024 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में परिवार की सहमति से दिसंबर 2025 में शादी हुई.  समर्थ सिंह भोपाल जिला अदालत में वकालत करता है, जबकि उसकी मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज है.  शादी के बाद ट्विशा भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ससुराल में रह रहीं थीं, लेकिन परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ट्विशा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

ट्विशा के परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ ही महीनों के भीतर, उसे दहेज की मांगों और उसकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी दिक्कतों को लेकर उत्पीड़न, भावनात्मक शोषण सहित कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. 12 मई की रात को मृत पाए जाने से कुछ ही घंटे पहले ही ट्विशा ने भोपाल से अपनी मां को फोन किया था और कहा था कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है. ट्विशा के पिता के अनुसार, उन्होंने परिवार को बताया कि उन्होंने गर्भपात करवा लिया है और नोएडा वापस आने के लिए फ्लाइट बुक करने के लिए कहा था. इस मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए 6 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights