झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय ने रांची में 6 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी करने की खबर सामने आ रही है।

ईडी ने झारखंड के रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर कैश बरामद किया है।

बता दें कि ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर ईडी ने छापेमारी करके भारी नकदी जब्त की है।

सूत्रों के अनुसार, अभी तक 30 करोड़ रुपये के कैश बरामदगी का अनुमान है।

झारखंड की राजधानी रांची में ईडी ने एक बार फिर से दबिश दी है। आज सुबह से ही ईडी की टीम कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

ईडी की टीम ने गिरफ्तार हुए इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है।

सूत्रों की मानें तो, ईडी की ये कार्रवाई निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर की जा रही है।

इस दौरान झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर के परिसरों की तलाशी ली जा रही और जब्त नकदी की गिनती की करी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights