लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वेस्ट यूपी में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जयंत चौधरी गांव-गांव जा रहे हैं। रालोद मुखिया गांवों में समरसता अभियान चला रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें, तो इस समरसता अभियान के जरिए जयंत पश्चिम के मुसलमानों को साधने निकले हैं। वेस्ट यूपी में रालोद और कांग्रेस के नए गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो रही है। यह उसी की तैयारी है।

जयंत समरसता अभियान के जरिए पश्चिमी यूपी के 1500 गांवों में जाएंगे। अब तक 150 गांवों में संवाद कर चुके हैं। हर वर्ग, बिरादरी से बातचीत कर रहे हैं। जाटों, किसानों, पिछड़ों के अलावा मुसलमानों को अपने साथ लेकर जयंत पश्चिम में नए गठबंधन की नींव तैयार करने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights