जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह ने गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली और वह मणिपुर से सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने वाले पहले न्यायाधीश बन गए हैं।

मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश आर. महादेवन ने भी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली।

भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ ने यहां उच्चतम न्यायालय परिसर में हुए एक समारोह में दोनों न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलायी। इसके साथ ही अब उच्चतम न्यायालय में सीजेआई समेत न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गयी है जो कि पूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights