उत्तरी कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षा बलों को एक और कामयाबी मिली है। उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोपोर पुलिस और सेना की 52 आरआर ने शेर कॉलोनी तारज़ू में एक संयुक्त नाका स्थापित किया गया था। चेकिंग के दौरान निंगली से शेर कॉलोनी की ओर पैदल आ रहे दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से ग्रेनेड व पिस्तौल के आठ कारतूस बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights