जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले चेहरों की पहचान करने वाली प्रणाली लगाई गई है जिसकी मदद से आतंकवादियों के एक सक्रिय सहयोगी को पकड़ा गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘अनंतनाग पुलिस ने लंगनबल नाके पर हाल ही में चेहरों की पहचान करने वाली प्रणाली लगाई है। इस प्रणाली द्वारा चिन्हित एक संदिग्ध आतंकवादियों के सहयोगी को पकड़ा गया है।’ पुलिस ने बताया कि व्यक्ति हिरासत में है तथा जांच जारी है। उन्होंने कहा, ‘अमरनाथ यात्रा 2025 की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’ इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले पुलिस ने सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights