भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में हिंदुस्तान अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार अब भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है। वहीं 142.57 करोड़ के साथ चीन दूसरे पायदान पर आ गया है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या में 1.56 फीसदी का उछाल आया है। भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है। इस रिपोर्ट में एक और खुश होने वाली ये है कि भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल के है। बता दें कि यह रिपोर्ट 1978 से प्रकाशित हो रही है।

यूएन की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में एक एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन 71 साल है महिलाओं का 74 साल है। UNFPA इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। हम भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 मौकों के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है। शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है।

इस रिपोर्ट में भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल के है। इसके बाद 10-19 साल तक के 18 फीसदी लोग हैं। 10-24 साल तक के लोगों की तादाद 26 फीसदी है। लेकिन भारत में 15-64 साल के बीच लगभग 68 परसेंट है। यानी भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद है। वहीं, चीन में हालाल खराब हो गए हैं।

चीन अपनी बूढ़ी आबादी से परेशान हो चुका है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 20 करोड़ लोग 65 साल से अधिक है। चीन की लगभग 40 फीसदी आबादी 60 साल के ऊपर की हो गई है। यहां पर एक वक्त पर जनसंख्या काबू करने के लिए नियम बना दिए थे। अब जनसंख्या बढ़ाने के लिए चीनी सरकार रोजाना नए-नए प्रलोभन दे रही है। फिर भी यहां पर लोग एक बच्चे से ज्यादा पैदा नहीं कर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights