दिल्ली देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मेरठ से होते हुए जाएगी। इसका स्टापेज अब मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रूडकी भी होगा।
दिल्ली देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को 4 घंटे 45 मिनट में देहरादून पहुंचाएगी। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
दिल्ली देहरादून रेलवे ट्रैक पर इसकी औसत रफ्तार 63.41 रखी गई है। हालांकि अभी ट्रेन का किराया नहीं निर्धारित किया गया है।
देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। देहरादून दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 28 मई से विधिवत शुरू हो जाएगी।
यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। संयुक्त निदेशक (कोचिंग) रेलवे बोर्ड विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि देहरादून और दिल्ली के बीच ट्रेन के केवल पांच स्टॉपेज होंगे।
इनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। जबकि रफ्तार 63.41 तय की गई है। वंदे भारत का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 1.2 से 1.3 प्रतिशत अधिक होगा।

वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। हालांकि, शताब्दी एक्सप्रेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलाया जाता है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आनंद विहार तक संचालित की जाएगी। दून से सुबह सात बजे चलकर वंदे भारत आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। वंदे भारत को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से धीमी गति से पास कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights