कठुआ में डेंगू मच्छर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार भी जिला में डेंगू मच्छर ने 19 और लोगों को डंक मार दिया। इसी के साथ जिला में अब तक कुल 483 लोगों को डेंगू डंक मार चुका है, हालांकि इसमें से 306 पीड़ित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन अभी भी जिला में 156 सक्रिय डेंगू पाजिटिव हैं। जिनका इलाज जिला स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चल रहा है। इनमें से 4 पीड़ितों का जी.एम.सी. कठुआ में इलाज चल रहा है। गत वर्ष की तरह जिला में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। हालांकि स्वास्थ विभाग जगह-जगह डेंगू के फैलने के कारण के प्रति लोगों को जागरूक और रोकथाम के प्रयास करने में लगातार लगा है, उसके बाद भी डेंगू पीड़ित होने के नए मामले रोज आ रहे हैं।

जिला के सी.एम.ओ. डॉ. विजय रैना ने लोगों को जारी प्रकोप के बीच उनकी टीम द्वारा बताए गए डेंगू के लक्षण के बाद तुरंत टैस्ट कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से डेंगू पीड़ित समय पर इलाज करा सकता है, इलाज और टैस्ट की जिला में पूरी सुविधा है। उनका विभाग इसके अलावा रैपिड टैस्ट भी करा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights