तहसीलदार को जोरदार थप्पड़ मारने के बाद जब तहसीलदार पीछे गाड़ी में बैठ रहे थे, तब एक बार फिर लात मारकर जमीन पर गिरा दिया गया। एसडीएम ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया।

यह पूरा मामला जसराना तहसील क्षेत्र के गांव नगला तुर्सी का है। यहां पर जमीनी विवाद को सुलझाने गए राजस्व टीम और तहसीलदार के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। एक किसान ने तहसीलदार को जोरदार थप्पड़ मारकर दिया। तप्पड़ इतना जोरदार था कि तहसीलदार जमीन पर गिर पड़े। दोनों किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की और एसडीएम ने दोनों को जेल भेज दिया है।
तुर्सी में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष की ओर से अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की गई थी। इसी विवाद को सुलझाने के लिए तहसीलदार जसराना लालता प्रसाद राजस्व टीम के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र एवं वीरेश्वर मौके पर आए और हंगामा करने लगे। दोनों युवकों ने तहसीलदार के साथ हाथापाई किया और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights