सुल्तानपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद राम भुवाल निषाद को देवरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दीपू निषाद की 14 जून की रात हत्या कर दी गई थी। 15 जून को उसका शव गांव के निर्माणाधीन अस्पताल के परिसर में मिला था। पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने के लिए सांसद राम भुवाल निषाद देवरिया जा रहे थे। इसके बाद उन्हें देवरिया पुलिस से गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को सपा सांसद रामभुआल निषाद की अगुवाई में मौके पर जा रहे सपा के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लेने के बाद पुलिस सपा नेताओं को लेकर जिला मुख्यालय लेकर चली गई। पांच लोगों को गांव में जाने देने की अनुमति से मांगी लेकिन पुलिस ने माहौल बिगड़ने का अंदेशा बताते हुए उनकी मांगों को नामंजूर कर दिया। इसके बाद पुलिस सभी सपा नेताओं को हिरासत में लेकर जिला मुख्यालय चली गई। प्रतिनिधि मण्डल में सुल्तानपुर से सपा के सांसद रामभुआल निषाद, सपा जिलाध्यक्ष देवरिया व्यास यादव, कृष्णभान सिंह उर्फ किशन सिंह सैंथवार, चौधरी राम लौटन निषाद, पूर्व विधायक डॉ.मोहसिन खां व संतोष यादव शामिल थे। पीड़ित परिजनों से न मिल पाने से सपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights