सतना में शनिवार को एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर में मझगवा थाना क्षेत्र में चित्रकूट रोड पर हुई।

थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया, कार यहां से चित्रकूट जा रही थी, जो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कार में सवार लोग उसी के अंदर फंस गए। चंद्रभान तिवारी (45) और सुदामा दुबे (75) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्राची तिवारी (22) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया, चार घायलों में 10-12 साल के दो लड़के शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हताहतों में सागर और दमोह जिले के निवासी शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights